जालंधर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
पंजाब में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जालंधर और पठानकोट में सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है।
2 से 5 सितंबर तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 7 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खास तौर पर 2 और 3 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। वहीं, 2 से 5 सितंबर के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
चंडीगढ़ में Yellow Alert
चंडीगढ़ में भी मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया है। यहां आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और कपूरथला में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा नवांशहर, लुधियाना, मानसा, संगरूर और पटियाला समेत कई अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Comments
No comments yet.