Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दूसरी शादी भी नहीं बचा पाए रैपर बादशाह, 5 महीने बाद ईशा रिखी से हुए अलग

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ने शादी के महज 5 महीने बाद तलाक ले लिया है। बादशाह और ईशा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया है। साथ ही उन्होंने फैंस और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

काफी समय से रिश्ते में चल रही थी खटास
बादशाह और ईशा रिखी के बीच रिश्तों में दरार की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं। जुलाई से ही सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।

इस पोस्ट के साथ ईशा ने लिखा था, ‘हर तूफान एक सीख है’ और टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया था। इसके बाद उन्होंने एक अन्य नोट शेयर करते हुए कहा था कि वह लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब अपने आत्मसम्मान के लिए आवाज उठा रही हैं।

बादशाह की दूसरी शादी भी नहीं चल पाई
बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने जैसमीन मसीह से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और वे अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह और ईशा रिखी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली।हालांकि, यह रिश्ता भी लंबे समय तक कायम नहीं रह सका। शादी के करीब 5 महीने बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने की जानकारी सार्वजनिक कर दी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235381

Share this Post