Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, 14 हजार फीट पर इंजन में आई खराबी

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इंजन में खराबी आ गई। अचानक आई तकनीकी समस्या के चलते विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लाकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी। इस घटनाक्रम के बाद विमान में सवार यात्रियों में डर का माहौल देखने को मिला। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

उड़ान भरने के 14 मिनट बाद इंजन में आई खराबी
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 14 मिनट बाद विमान के इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई। इसके बाद करीब 9:30 बजे ATC ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी और विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया।

14 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान
विमान के गोवा एयरपोर्ट पर लौटने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें बोर्डिंग एरिया में ठहराया गया। ATC ने सुबह करीब 10:03 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ खत्म कर दी। एविएशन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, इंजन में खराबी आने के बाद विमान दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के ऊपर से गोवा की ओर वापस लौट रहा था। एयरपोर्ट की तरफ मुड़ते समय विमान करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का समय बदला
विमान की जांच और जरूरी मंजूरी के बाद दिल्ली के लिए उड़ान का समय बदल दिया गया है। अब फ्लाइट को दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना किए जाने की जानकारी है। हालांकि, इंजन में आई तकनीकी खराबी की सटीक वजह के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235380

Share this Post