Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत की आर्थिक ग्रोथ से गदगद पीएम मोदी, बोले- 'निराशा फैलाने वालों को देश ने दिया जवाब'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि दर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की मेहनत, इच्छाशक्ति और सामूहिक ताकत का नतीजा है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने लोगों से जरूरत न होने पर सोना न खरीदने की अपील की।

‘कुछ लोग झूठ के सहारे माहौल खराब कर रहे’
पीएम मोदी ने कहा कि देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। देश को इसी रफ्तार को बनाए रखते हुए तेजी से आगे बढ़ना होगा। पीएम ने लोगों से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देने की अपील भी की।

प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश में घूमने और विदेश में शादी करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

सोना न खरीदने की अपील क्यों
पीएम मोदी की अपील के पीछे भारत का बढ़ता गोल्ड इंपोर्ट बिल एक बड़ी वजह है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से खरीदता है। सोने का आयात बढ़ने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है। पिछले वित्त वर्ष में सोने की कीमतों में तेजी के कारण कम मात्रा में सोना खरीदने के बावजूद इंपोर्ट बिल में बढ़ोतरी हुई। महंगे सोने का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

स्वदेशी को बढ़ावा मिलने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
पीएम मोदी का कहना है कि अगर लोग जरूरत के मुताबिक ही सोना खरीदेंगे और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235380

Share this Post