भारत की आर्थिक ग्रोथ से गदगद पीएम मोदी, बोले- 'निराशा फैलाने वालों को देश ने दिया जवाब'
पंजाब के स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए सितंबर की शुरुआत राहत भरी रहने वाली है। पंजाब सरकार के साल 2026 के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे पंजाब में सरकारी अवकाश रहेगा।

जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान
4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को त्योहार के चलते एक दिन का अवकाश मिलेगा।
सितंबर में सिर्फ जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी
सरकारी कैलेंडर के अनुसार, सितंबर महीने में जन्माष्टमी के अलावा किसी अन्य त्योहार के लिए अलग से सरकारी छुट्टी निर्धारित नहीं की गई है। यानी 4 सितंबर की छुट्टी के बाद सितंबर में फिलहाल कोई अन्य अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश नहीं है।
Comments
No comments yet.