Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गांव-गांव लगे फ्लेक्स, DC दफ्तरों के बाहर जुटेंगे किसान-मजदूर; पंधेर ने दी बड़े संघर्ष की चेतावनी

पंजाब में किसानों और मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत कर दी है। किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब के आह्वान पर आज राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर धरने दिए जा रहे हैं। किसान और मजदूर संगठन अपनी मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

गांव-गांव लगाए जा रहे आंदोलन से जुड़े फ्लेक्स
अमृतसर जिले के चब्बा, भंडेर कलां, वेरका, कथू नंगल और भोएवाल समेत कई गांवों में बड़ी संख्या में फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनके जरिए लोगों को किसान-मजदूर मोर्चे की मांगों और आगामी संघर्ष के बारे में जानकारी दी जा रही है। इससे पहले रविवार को गांव चब्बा में किसान नेताओं ने एकत्रीकरण किया था।

डीसी ऑफिस के बाहर आज विशाल धरने
इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आंदोलन के अगले चरण का ऐलान किया था। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों, मजदूरों, माताओं और बहनों की जायज मांगों को लेकर आज पूरे पंजाब में डीसी कार्यालयों के बाहर विशाल धरने दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बातचीत के जरिए किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान चाहता है।

अगर सरकार ने किसानों और मजदूरों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई और बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष होगा तेज
किसान नेताओं का कहना है कि सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर जल्द फैसला लेना चाहिए। फिलहाल राज्यभर में धरनों के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में सरकार की प्रतिक्रिया के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235355

Share this Post