Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के मेरिटन होटल में रात 3 बजे बवाल! मेहमानों और बाउंसरों में जमकर झड़प

जालंधर के मेरिटन होटल में शनिवार देर रात पार्टी के दौरान मेहमानों और होटल स्टाफ व बाउंसरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान पार्टी में आए एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना थाना कैंट पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

खाना सर्व करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शहर के व्यापारी रवि के मुताबिक, उन्होंने होटल में पार्टी आयोजित की थी। शनिवार देर रात करीब 3 बजे जब होटल स्टाफ से कमिटमेंट के अनुसार खाना सर्व करने के बारे में पूछा गया तो कथित तौर पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पार्टी में मौजूद भल्ला ने होटल मैनेजर से इस संबंध में बातचीत की। आरोप है कि बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

डांसरों से मिसबिहेव और महिला को बैड टच करने का आरोप
पार्टी में नाचने के लिए डांसरों को भी बुलाया गया था। रवि ने आरोप लगाया कि होटल स्टाफ ने उनके साथ भी कथित तौर पर मिसबिहेव किया। इसके अलावा पार्टी में शामिल एक महिला को बैड टच करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि होटल के बाउंसरों और कुछ अन्य लोगों ने भल्ला पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की जानकारी थाना कैंट पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू की। झगड़े की सूचना मिलने पर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी होटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

दो दिन पहले ही सुलझा था होटल पार्टनर्स का विवाद
मेरिटन होटल से जुड़ा विवाद इससे पहले भी चर्चा में रहा है। होटल पार्टनर्स के बीच लंबे समय से चल रहे पुराने विवाद को करीब दो दिन पहले ही सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सुलझाया था। इसके बावजूद अब एक बार फिर होटल में विवाद और झड़प की घटना सामने आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235356

Share this Post