ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਲੋਂ ਠੇਕੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪੇਮੈਂਟ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਵਿਚਕਾਰ ਫਸੇ ।
G2Mजालंधर 28/7/26: भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत मादान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपनी बहन के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान बहन ने विक्रांत मादान की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
इस अवसर पर विक्रांत मादान ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता सदैव विशेष रहा है और रक्षाबंधन हमें अपने रिश्तों की गरिमा एवं जिम्मेदारियों को निभाने का संदेश देता है।
विक्रांत मादान ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Comments
No comments yet.