कर्मचारी हड़ताल पर तो CM भगवंत मान ने साफ कर दिया रुख, बातचीत के लिए रखी बड़ी शर्त
जालंधर की चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ बेहद अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जांच के दौरान आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच हुई 206 पन्नों की व्हाट्सऐप चैट बरामद की गई है। इस पूरी बातचीत में दोनों के बीच चल रहे अफेयर, सीक्रेट मीटिंग्स, शादी के प्लान और एक साथ रहने की ख्वाहिशों का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चैट के एक हिस्से में सतपाल कौर के पति को रास्ते से हटाने और उससे अलग होने से जुड़ी खौफनाक बातें भी सामने आई हैं। मामले में सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है, वहीं उसके पति विशाल शर्मा ने इन चैट्स को सार्वजनिक करते हुए आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
'तानवी' नाम से सेव था नंबर, कोडवर्ड में होती थी बात
जांच में सामने आया है कि दोनों अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल में फर्जी नामों का इस्तेमाल करते थे। सतपाल कौर ने अपने फोन में बॉयफ्रेंड उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था, जबकि उमंग ने सतपाल का नंबर ‘सतलाप’ नाम से सेव किया हुआ था। 15 जनवरी 2026 की चैट में उमंग ने सतपाल को याद दिलाया कि वह पहले अपने पति को मरवाने की बात किया करती थी, जिस पर सतपाल ने जवाब दिया- “उमंग, यू नो एवरीथिंग।” इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और सतपाल ने उमंग को इस मुद्दे पर अपना मुंह बंद रखने की सख्त चेतावनी भी दी।
'आई मिस यू' और सीक्रेट मीटिंग्स: चैट में छलका रोमांस और बेचैनी
16 और 17 जनवरी की चैट दोनों के बेहद निजी और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘शोना’ कहकर संबोधित करते थे। चैट में ‘आई मिस यू सो मच’ और ‘यू आर माई हार्ट, इन माई माइंड, इन माई सोल’ जैसे मैसेज भेजे गए थे। 16 जनवरी की रात उमंग के 'आई मिस यू' का जवाब सतपाल ने 'आई मिस यू टू' से दिया, जिसके बाद दोनों ने अगले दिन मिलने और सीक्रेट मीटिंग की योजना बनाई। 25 जनवरी की रात हुई बातचीत में दोनों ने एक-दूसरे के बिना रहने पर लाचारी जताई और ‘आई एम गेटिंग सेल्फिश फॉर यू’ जैसे संदेश शेयर किए।
शादी की जिद, परिवार को मनाने और बच्चों के फ्यूचर की प्लानिंग
24 और 25 जनवरी की बातचीत में दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी करने को लेकर काफी गंभीर दिखे। सतपाल ने लिखा- ‘मैं तो कह रही हूं, लेट्स गेट मैरिड।’ इसके बाद दोनों ने केवल शादी ही नहीं, बल्कि परिवार और बच्चों के भविष्य पर भी चर्चा की। 16 जनवरी को उमंग ने वादा किया था कि वह अपनी मां को सब कुछ बता देगा। 24 जनवरी की चैट में परिवार के रिएक्शन और शादी के बाद बच्चों को साथ रखने की योजना बनी। सतपाल कौर ने बच्चों को नए पारिवारिक माहौल में ढालने और उन्हें खुश रखने की बात कही। 25 जनवरी को ‘टू बी टुगेदर ऐज सून ऐज वी कैन’ और ‘आई लव यू एंड आई एम गेटिंग फ्रस्ट्रेटेड विदाउट यू’ लिखकर साथ रहने की जल्दबाजी जताई गई।
शारीरिक संबंधों के संकेत और 99% चैट में अलग होने की बातें
शिकायतकर्ता विशाल शर्मा के अनुसार, 24 जनवरी की चैट में दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन को लेकर भी बातचीत हुई है, जहां ‘ऐसे ही रिलैक्स होते रहने’ का जिक्र किया गया है। विशाल शर्मा का दावा है कि लीक हुई चैट के करीब 99% हिस्से में मौजूदा रिश्तों से अलग होने और भविष्य में एक साथ नया घर बसाने की बातें दर्ज हैं। फिलहाल इन मैसेज की वास्तविक परिस्थितियों और लेक्चरर नेहा हत्याकांड में इनकी सीधी भूमिका को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।





Comments
No comments yet.