Thu, 27 Aug 2026
Post Details

पंजाब में राखी बांधकर घर लौट रहे मां-बेटे का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, कार से बाइक की जोरदार टक्कर

पंजाब के अबोहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतो गुन्नो के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राखी बांधकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीतो गुन्नो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया।

लिंक रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी कार
जानकारी के मुताबिक गांव दोदा निवासी जसवंत पुत्र कुलदीप सिंह अपनी मां सुखबीर कौर के साथ डबवाली के पास एक गांव में भाई को राखी बांधने गए थे। राखी बांधने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जब वे सीतो गुन्नो स्थित गौशाला के पास पहुंचे, तभी लिंक रोड से मुख्य सड़क पर आ रही क्रेटा कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुए मां-बेटा
हादसे में बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीतो गुन्नो अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा एम्स रेफर कर दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 210690