Thu, 27 Aug 2026
Post Details

जालंधर लेक्चरर की हत्या के बाद फरार थे पति-सास, उज्जैन में पुलिस ने दबोचा; बेटी मिली

जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ नेहा बस्सी की 6 साल की बेटी को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी की औपचारिक पुष्टि होना बाकी है।

हार्पिक पिलाकर हत्या का आरोप
नेहा बस्सी के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी पर आरोप है कि उन्होंने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर लेक्चरर की हत्या की। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे थे। अब उनके उज्जैन से पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पति की गर्लफ्रेंड के पति ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की कथित गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा भी सामने आए हैं। विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने सतपाल कौर से लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ अफेयर हो गया। उनका दावा है कि दोनों शादी करने की तैयारी में थे।

इसी वजह से उमंग बस्सी उन्हें और नेहा बस्सी को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था। उन्होंने दावा किया कि दोनों करीब 15 दिनों से इसकी प्लानिंग कर रहे थे। विशाल ने यह भी कहा कि उन्होंने दोनों के बीच हुई 206 पन्नों की चैटिंग पकड़ी थी।

जांच अधिकारी ASI बोधराज सस्पेंड
मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अब हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों, चैटिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 210690