Sun, 06 Sep 2026
Post Details

3400 किस, साढ़े 3 घंटे का प्यार और फिर 5500 का चालान! ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ चर्चा में

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों एक कार सड़क पर निकलते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वजह कोई महंगी कार या वीआईपी नंबर नहीं, बल्कि कार पर बने करीब 3400 किसिंग निशान हैं। कार जहां से भी गुजरती, लोग उसे देखकर रुक जाते। मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा तो वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर लगभग 3400 किसिंग निशान बनाए।

पुलिस ने सड़क पर रोकी ‘किसिंग कार’
मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है। पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई। कार पर जगह-जगह बने सैकड़ों किसिंग निशान देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। राहगीरों के लिए भी यह कार किसी अजूबे से कम नहीं थी और लोग इसे कौतूहल से देखते नजर आए।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई का कारण कार पर बने किसिंग निशान नहीं थे। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर वाहन की जांच की और दस्तावेज समेत अन्य जरूरी पहलुओं को देखा।

प्यार के निशान पड़े भारी, कट गया 5500 रुपये का चालान
जांच के बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार चालक का 5500 रुपये का चालान काट दिया। यानी कार पर भले ही 3400 किस के निशान हों, लेकिन पुलिस की नजर में असली मामला ट्रैफिक नियमों का था। कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी भी मांगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात कही। पुलिस ने भी उसे यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

गर्लफ्रेंड के प्यार ने कार को बना दिया सोशल मीडिया स्टार
बताया जा रहा है कि कार पर इतने सारे किसिंग निशान उसके मालिक की गर्लफ्रेंड ने प्यार जताने के लिए बनाए थे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस अनोखे ‘लव सेशन’ के बाद कार का पूरा लुक ही बदल गया। इसके बाद कपल ने कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद युवक भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। यूजर्स इस अनोखी कार पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216116

Share this Post