ਪ੍ਰੋ. ਅਨੁਰਾਧਾ ਬੰਗਾ ਨੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 39 ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਜਬਰਦਸਤ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के समय NICU में कुल 39 बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
तीसरी मंजिल पर हुआ हादसा
आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सुबह करीब 3:30 बजे लगी। आग के बाद पूरे NICU में धुआं फैल गया। अस्पताल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया।
एक कंपार्टमेंट में भर्ती थे 9 नवजात
अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के अनुसार, NICU में तीन कंपार्टमेंट हैं। इनमें से एक कंपार्टमेंट में उस समय 9 नवजात भर्ती थे। आग की चपेट में आने से इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी 6 नवजातों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। फिलहाल इन छह बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि NICU में लगे वेंटिलेटर के अंदर धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
Comments
No comments yet.