मंड ग्राउंड में कुशम क्रिकेट क्लब की शानदार जीत, स्टार्स क्रिकेट क्लब को महज़ 12 ओवर में हराया ।
बटाला: जालंधर रोड पर सिविल अस्पताल के सामने स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग करने की कोशिश की। आरोपी युवक पिस्तौल लेकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचे और गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार गोली नहीं चली। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी की नजर आरोपियों पर पड़ गई, जिसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे दो युवक
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक कादियां चुंगी की तरफ से जालंधर रोड पर पहुंचे। दोनों ओम मेडिकल स्टोर के सामने कुछ देर के लिए रुके। बाइक के पीछे बैठे युवक ने अचानक पिस्तौल निकाली और मेडिकल स्टोर की तरफ गोली चलाने की कोशिश की।
हालांकि, पिस्तौल से पहली बार गोली नहीं चली। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी बार भी गोली मिस हो गई। इस दौरान बड़ी वारदात होने से टल गई।
पुलिसकर्मी को देखते ही भागे आरोपी
फायरिंग की कोशिश के दौरान मेडिकल स्टोर के बाहर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की नजर बाइक सवार युवकों पर पड़ गई। पुलिसकर्मी को देखते ही दोनों आरोपी घबरा गए और बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पास की गली से निकलकर फरार हुए।
पहले मांगी जा चुकी है 50 लाख की फिरौती
मेडिकल स्टोर के मालिक संदीप शर्मा के मुताबिक, उन्हें पहले विदेशी नंबर से फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा चुकी है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में पहले ही केस दर्ज है। अब मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की कोशिश को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फायरिंग की कोशिश की पूरी वारदात मेडिकल स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में बाइक सवार दोनों युवकों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





Comments
No comments yet.