जालंधर में 72 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कारोबारी का अपना ही ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड!
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पैरोल लेने से साफ मना कर दिया है। पुलिस सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच बाहर आने के बजाय हवारा ने सामान्य पैरोल दिए जाने की मांग रखी है। हवारा की इस नई अर्जी और शर्त के बाद अब जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ही उनके सामान्य पैरोल के अनुरोध पर अंतिम फैसला लेंगे।
बीमार मां से मुलाकात के लिए मिली थी सशर्त पैरोल
दरअसल, जगतार सिंह हवारा की वृद्ध मां गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनसे मुलाकात के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पैरोल की मंजूरी दी गई थी। अदालत के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा एजेंसियों की विस्तृत समीक्षा के बाद ही उन्हें यह राहत दी गई थी। हालांकि, हवारा ने पुलिस के कड़े पहरे में अपनी मां से मिलने जाने से इनकार कर दिया और बिना सुरक्षा बंदिशों वाली सामान्य पैरोल पर रिहा किए जाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की थी 10 दिन की पैरोल की सिफारिश
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के राज्यपाल और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर मानवीय आधार पर हवारा को 10 दिनों की पैरोल देने की सिफारिश की थी। सरकार की ओर से तर्क दिया गया था कि हवारा की मां की उम्र 80 वर्ष से अधिक हो चुकी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल जेल प्रशासन हवारा की नई मांग पर विचार कर रहा है।





Comments
No comments yet.