जालंधर में 72 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कारोबारी का अपना ही ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड!
चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने की घोषणा के बाद सुर्खियों में आए चर्चित कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ 'राजा दी किंग' अब महिलाओं को मुफ्त में iPhone देने की अनूठी योजना लेकर आए हैं। अपने अनोखे लंगर और गिफ्ट ऑफर्स के लिए पहचाने जाने वाले बिजनेसमैन ने इस खास लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का एक विशेष वॉट्सऐप ग्रुप बनवाना शुरू किया है। इससे पहले वह चंडीगढ़ में लोगों को 500-500 रुपये के नोटों का लंगर भी लगा चुके हैं।
जानिए वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल होने की पूरी प्रक्रिया
इस योजना में हिस्सा लेने के लिए महिलाओं को राकेश त्रेहन की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करना होगा। संपर्क करने के बाद संबंधित महिला का नंबर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया जाएगा। ग्रुप में प्रवेश मिलते ही महिलाओं को उसमें 'जय माता दी' लिखकर भेजना अनिवार्य होगा। फिलहाल महिलाओं और युवतियों को इस ग्रुप से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जबकि लकी ड्रॉ की तारीख और बांटे जाने वाले कुल iPhone की संख्या का खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा।
पारदर्शी तरीके से स्क्रीन स्क्रॉल कर निकाला जाएगा लकी ड्रॉ
लकी ड्रॉ की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए राजा दी किंग ने बताया कि विजेता का चयन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगा। ड्रॉ के दौरान वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्यों की सूची को मोबाइल स्क्रीन पर फिंगर से स्क्रॉल किया जाएगा और जिस महिला के नाम या नंबर पर स्क्रीन रुकेगी, उसे ही विजेता मानकर iPhone भेंट किया जाएगा। उनकी योजना रोजाना लगभग 5 लकी ड्रॉ निकालने की है, जिसके जरिए कई भाग्यशाली महिलाओं को नया फोन हासिल करने का मौका मिलेगा।





Comments
No comments yet.