Fri, 21 Aug 2026
Post Details

Punjab Bandh: जाम में फंसी दूल्हे की गाड़ी, पुलिस ने दूसरे रास्ते से पहुंचाई बारात

पंजाब बंद के दौरान टांडा में सिख संगठनों की ओर से हाईवे जाम किए जाने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम का असर आम यात्रियों के साथ-साथ शादी समारोह के लिए जा रही एक बारात पर भी पड़ा। होशियारपुर के मुकेरियां की ओर जा रही बारात और दूल्हे की गाड़ी काफी देर तक ट्रैफिक में फंसी रही।

पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को जाम से निकाला
जाम में फंसने के बाद बारात के सामने शादी के समय पर पहुंचने की चिंता खड़ी हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और दूल्हे की गाड़ी समेत बारात को दूसरे रास्ते से आगे रवाना किया। पुलिस की मदद से बारात को जाम वाले रास्ते से निकालकर शादी के लिए भेजा गया।

हाईवे पर सिख संगठनों ने लगाया था जाम
दरअसल, पंजाब बंद के दौरान टांडा समेत कई इलाकों में सिख संगठनों की ओर से हाईवे पर जाम लगाया गया। बंद के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

पंजाब दिखा बंद का पूरा असर
बंद के दौरान शिक्षक संस्थान, कारोबार और ट्रांसपोर्ट भी पूरी तरह बंद रहे। कमर्शियल, सोशल और एजुकेशनल संस्थानों के साथ दुकानें और रेहड़ी-पटरी की गतिविधियां भी बंद रखी गईं। इसके अलावा सार्वजनिक और निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी बंद का असर देखने को मिला।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 203153