घरेलू से लेकर उद्योगों तक राहत! पंजाब में बिजली दरों में हुई बड़ी कटौती
जालंधर में कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान के दौरान मकसूदा की सर्विस रोड पर हंगामा हो गया। बंद के दौरान जत्थेबंदियों की ओर से रास्ता बंद किया गया था। इसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बताया कि उसे अस्पताल जाना है, क्योंकि उसकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है। उसने इस संबंध में अस्पताल की पर्ची भी दिखाई।
अस्पताल जाने को लेकर हुआ विवाद
कार सवार व्यक्ति के मुताबिक, वह अपनी पत्नी को देखने के लिए अस्पताल जाना चाहता था। उसने जत्थेबंदियों को अस्पताल की पर्ची दिखाई और अपनी परेशानी बताई। उसका आरोप है कि इसके बावजूद उसे रास्ते से जाने की अनुमति नहीं दी गई।
व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है और वह पहले से ही मानसिक तनाव में है। इसी दौरान एक सिख व्यक्ति के साथ उसकी बहस हो गई। कार सवार ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उस पर गाली देने की बात कही, जबकि उसके मुताबिक उसने गाली खुद को दी थी।
दोनों पक्षों में हुई हाथापाई
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। सामने आई तस्वीरों में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए नजर आए। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हंगामे के बीच एक सिख व्यक्ति ने अपने साथी से बरछा लेने की कोशिश की और कथित तौर पर कार सवार को मारने के लिए आगे बढ़ा। हालांकि उसके साथी ने बरछा नहीं दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य सिख लोग भी वहां पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करवाया।
हंगामे के बाद कार सवार को जाने दिया
घटना के दौरान मकसूदा सर्विस रोड पर काफी देर तक हंगामा देखने को मिला। बाद में जत्थेबंदियों की ओर से कार सवार व्यक्ति को वहां से जाने दिया गया। घटना के दौरान अस्पताल जाने की मजबूरी और बंद के कारण रास्ता रोकने को लेकर विवाद सामने आया।





Comments
No comments yet.