Fri, 21 Aug 2026
Post Details

एक साल से मिल रही थी धमकी, अब ऑफिस पर चली गोलियां... जीरकपुर में मचा हड़कंप

मोहाली के जीरकपुर में पंजाब बंद के दौरान शुक्रवार सुबह एक बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दो हथियारबंद बदमाश प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और तीन राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचकर चलाई गोलियां
जानकारी के मुताबिक, दो हथियारबंद युवक बिल्डर के प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे। उन्होंने वहां तीन राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सदस्यों को भी धमकाया जा रहा था। ऐसे में ऑफिस पर हुई फायरिंग को पहले मिल रही धमकियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य कारण को लेकर जांच की जा रही है। हमलावरों के फरार होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 203154