Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पंजाब बंद का जालंधर में दिखा असर, चौक-चौराहों पर धरना; हाईवे पर थमी रफ्तार

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद का असर शुक्रवार को जालंधर में भी देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख इलाकों में दुकानें बंद रहीं, जबकि मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गुरु नानक मिशन चौक और रामामंडी चौक सहित कई स्थानों पर धरना देकर रास्ते बंद कर दिए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गुरु नानक मिशन चौक और रामामंडी में प्रदर्शन
कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़ी जत्थेबंदियों ने सुबह से ही गुरु नानक मिशन चौक और रामामंडी चौक पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कई मार्गों पर आवाजाही रोक दी गई। गुरु नानक मिशन चौक पर प्रदर्शनकारियों ने यातायात बंद कर दिया, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मीडिया से बातचीत करते हुए जत्थेबंदियों ने जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग भी की गई।

हाईवे पर बढ़ा जाम, जालंधर कैंट के पास भी रास्ते बंद
रास्ते बंद होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हाईवे पर खड़े ट्रक चालकों ने अपने वाहनों के आगे अन्य वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जालंधर कैंट के आसपास भी कुछ रास्ते बंद किए जाने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। जालंधर बस अड्डा पहले से ही बंद रहा। वहीं, निजी स्कूलों में छुट्टी रही, जबकि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम दिखाई दी।

जरूरी सेवाओं को बंद से राहत
बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को राहत देने की व्यवस्था की गई। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूल और कॉलेजों को लेकर पूरे पंजाब में एक समान बंद के आदेश की स्थिति स्पष्ट नहीं रही। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपने जिले के प्रशासन या संबंधित शिक्षण संस्थान से जानकारी जरूर लें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235320

Share this Post