Tue, 18 Aug 2026
Post Details

पंजाब सरकार ने बुधवार को किया छुट्टी का ऐलान, देखें छुट्टियों की लिस्ट

पंजाब सरकार ने 26 अगस्त 2026, बुधवार को रिजर्व छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर दी गई है। हालांकि, 26 अगस्त को राज्य में गजटेड छुट्टी नहीं माना गया है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य कमर्शियल संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

पंजाब सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल 27 रिजर्व छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। कर्मचारी इन 27 छुट्टियों में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी 2 रिजर्व छुट्टियां ले सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होगी रिजर्व छुट्टी
26 अगस्त की छुट्टी रिजर्व छुट्टियों की सूची में शामिल है। इसका लाभ सरकारी कर्मचारी अपनी निर्धारित रिजर्व छुट्टियों के तहत ले सकते हैं। यह छुट्टी राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों के लिए अनिवार्य गजटेड अवकाश नहीं है। इसलिए 26 अगस्त को सभी सरकारी और निजी संस्थानों के लिए सामान्य छुट्टी नहीं मानी जाएगी। जिन सरकारी कर्मचारियों ने इसे अपनी रिजर्व छुट्टी के तौर पर चुना है, वे उस दिन छुट्टी ले सकेंगे।

स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे
26 अगस्त को गजटेड छुट्टी नहीं होने के कारण पंजाब में स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके अलावा बाजार, दुकानें और कमर्शियल यूनिट भी रोजाना की तरह संचालित होंगे। पंजाब सरकार की छुट्टियों की सूची में रिजर्व और गजटेड छुट्टियों के बीच अंतर को ध्यान में रखना जरूरी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 197758