Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, पंजाब के 2 युवकों की मौके पर मौत;

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोगा निवासी दीपक और रणजोत सिंह के रूप में हुई है।

चिंतपूर्णी से लौटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि दोनों युवक माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। दर्शन करने के बाद वे बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पंजाब से बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
इन दिनों माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पंजाब समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235311

Share this Post