जालंधर बस हादसे पर BJP का हल्लाबोल, केडी भंडारी ने कहा- अब नहीं चलेगा सत्ता का गुरूर
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह NCC के माइक्रोलाइट विमान के साथ हादसा हो गया। ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरने जा रहे विमान को रनवे की ओर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण माइक्रोलाइट विमान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सुबह करीब 9 बजे हैंगर से निकला था विमान
जानकारी के मुताबिक, NCC का माइक्रोलाइट विमान सोमवार सुबह करीब 9 बजे हैंगर से निकलकर उड़ान भरने के लिए टैक्सी कर रहा था। विमान को एक विंग कमांडर संचालित कर रहे थे। उनके साथ एक NCC कैडेट ट्रेनिंग के लिए विमान में सवार था। हैंगर से निकलने के बाद माइक्रोलाइट विमान उड़ान भरने की प्रक्रिया के तहत टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट परिसर में ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई का एक वाहन भी मूव कर रहा था।
इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर से विमान को नुकसान पहुंचा, हालांकि उसमें सवार दोनों लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में संबंधित अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई और विमान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





Comments
No comments yet.