जालंधर बस हादसे पर BJP का हल्लाबोल, केडी भंडारी ने कहा- अब नहीं चलेगा सत्ता का गुरूर
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है।
सावन सोमवार पर तारापीठ पहुंचे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इनमें कई श्रद्धालु बिदिशिनी होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे जब होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे, तभी पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई।
होटल का पिछला दरवाजा था बंद
आग लगने के बाद होटल में तेजी से धुआं भर गया। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने के कारण वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
9 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में घायल हुए 9 लोगों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की पहली मंजिल पर AC में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई।





Comments
No comments yet.