Sun, 06 Sep 2026
Post Details

जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक पर हादसे के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों में विवाद

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल से भरे टैंकर और Hyundai Venue की टक्कर हो गई। हादसे में Venue कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोड़ काटते समय दोनों वाहनों की हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन चौक पर मोड़ काट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि Venue कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें माता-पिता और उनकी बेटी शामिल थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

टैंकर चालक ने कार चालक को बताया जिम्मेदार
टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह डिवाइडर के साथ-साथ वाहन चला रहा था और बठिंडा से पेट्रोल लोड करके आ रहा था। इसी दौरान कार चालक ने उनके टैंकर में टक्कर मार दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास घटना की वीडियो भी मौजूद है, जिसमें हादसे की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

कार चालक ने लगाया टैंकर चालक पर आरोप
वहीं, पाठी भाई बलदेव सिंह खालसा ने टैंकर चालक को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि वह मकसूदां के रहने वाले हैं और अपने बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे। टैंकर चालक ने अचानक कट मारा, जिसके कारण उनकी गाड़ी घूम गई और टक्कर हो गई। हादसे में कार का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ है। कार में उनका परिवार था, जो बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक पर टैंकर और Venue गाड़ी की टक्कर हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोड़ मुड़ते समय दोनों वाहन आपस में टकराए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 216116

Share this Post