12 IPS समेत 124 पुलिस अधिकारियों का तबादला, पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव चौलांग के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दो लोगों और सड़क किनारे फल बेच रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जम्मू की ओर जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार कार सवार जम्मू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव चौलांग के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फल बेच रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





Comments
No comments yet.