21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान, बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर कौमी इंसाफ मोर्चा का बड़ा फैसला
जालंधर शहर के 66 केवी कोट सादिक सब-स्टेशन पर आज महत्वपूर्ण रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। इस जरूरी मरम्मत के कारण बिजली विभाग ने आज सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे का शेड्यूल शटडाउन घोषित किया है। इस दौरान सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी जाएगी।
इन फीडरों और कॉलोनियों में रहेगा असर
इस शटडाउन की वजह से कोट सादिक सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बस्ती शेख, जैना नगर और गुरमेहर एन्क्लेव फीडर की लाइनें बंद रखी जाएंगी। फीडर बंद होने के कारण गुरु नानक नगर, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी, आस विला, लसूरी मोहल्ला, मेजर सिंह कॉलोनी और इसके आसपास के तमाम रिहायशी इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप रहेगी।
बिजली विभाग की अपील
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली मिलती रहे, इसके लिए यह तकनीकी मरम्मत का काम बेहद जरूरी है। विभाग ने इस कट से होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को यह सलाह भी दी गई है कि वे पानी भरने या बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम सुबह 9 बजे कट लगने से पहले ही निपटा लें ताकि उन्हें किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।





Comments
No comments yet.