Sun, 16 Aug 2026
Post Details

पंजाब में जालंधर समेत इन ज़िलो में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य जश्न के बाद पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को एक बड़ी राहत दी है। राज्य के जालंधर, पठानकोट, मोहाली और होशियारपुर जिलों में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा। प्रशासन ने यह फैसला स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों की लगन और उनकी शानदार प्रस्तुतियों को देखते हुए लिया है।

जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत ने की घोषणा

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने इस छुट्टी का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने समारोह में देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर तारीफ की। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके जज्बे को सराहते हुए उन्होंने मंच से ही सोमवार के अवकाश की घोषणा कर दी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 195305