Sun, 16 Aug 2026
Post Details

पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

पटियाला नगर निगम ने शहर की सीमा के भीतर पालतू कुत्ते पालने वाले निवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पब्लिक नोटिस जारी किया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिन भी घरों में पालतू कुत्ते हैं, उनके मालिकों को अपने पालतू जानवरों का नगर निगम में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवाना अनिवार्य है। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें और बिना किसी देरी के अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली बड़ी राहत

निगम के सेहत ऑफिसर के अनुसार, नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम पटियाला ने रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को अब डिजिटल कर दिया है। कुत्ते के मालिक पंजाब सरकार के आधिकारिक पोर्टल (mseva.lgpunjab.gov.in/digit-ui/citizen/ptr-home) पर जाकर बेहद आसानी से अपने पालतू जानवर का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

निगम प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि इस प्रक्रिया को लेकर यदि किसी को कोई शंका है या जानकारी चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2808 या ई-मेल Healthbranchmcpta@gmail.com पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जो नागरिक ऑफलाइन माध्यम से जानकारी लेना या रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वे सीधे नगर निगम की हेल्थ ब्रांच में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 195325