Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस!

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली चलने के बाद मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं, घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गाड़ी पर मिले गोली के निशान
फायरिंग की घटना में ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के साथ-साथ उनकी गाड़ी को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। गाड़ी पर गोली के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग के वक्त ज्ञानी रघबीर सिंह घर पर मौजूद थे या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

सुखबीर बादल पर हमले के अगले दिन फायरिंग
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में कृपाण से हमला किया गया था। पुलिस फिलहाल ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर हुई फायरिंग के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235283

Share this Post