Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ? तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम हुए फेल, अचानक 300 फीट नीचे आया विमान

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स की जांच में पता चला कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इसके चलते विमान करीब 4 सेकंड तक पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया था।

ऑटोपायलट भी हुआ डिस्कनेक्ट, बिगड़ा विमान का संतुलन
रिपोर्ट के अनुसार, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के दौरान विमान का ऑटोपायलट मोड भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक तेजी से करीब 300 फीट नीचे आ गया। विमान के अचानक नीचे आने से उसमें सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स को जोरदार झटके महसूस हुए। इस घटना में 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

कुछ सेकंड बाद दोबारा काम करने लगे तीनों सिस्टम
रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ सेकंड बाद विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद पायलटों ने विमान को फिर से नियंत्रित किया और फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। हाइड्रोलिक सिस्टम विमान के कई महत्वपूर्ण कंट्रोल सिस्टम को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम का एक साथ फेल होना घटना की गंभीरता को बढ़ाता है।

फ्लाइट में सवार थे 145 लोग
फुकेट से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट में कुल 145 लोग सवार थे। इनमें 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान के अचानक नीचे आने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अब ब्लैक बॉक्स से सामने आई जानकारी के बाद घटना के तकनीकी कारणों की जांच और महत्वपूर्ण हो गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235284

Share this Post