Thu, 13 Aug 2026
Post Details

गुरुद्वारा परिसर में सुखबीर बादल पर हमला, तेजधार किरच से हुए घायल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा परिसर के पास कथित तौर पर किरच से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनके एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

परिवार के साथ नांदेड़ साहिब पहुंचे थे सुखबीर बादल
जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए हुए थे। वह गुरुद्वारा माता साहिब कौर के इलाके में मौजूद थे, तभी उन पर कथित तौर पर तेजधार किरच से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ पर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सुरक्षाकर्मी ने भी हुआ चोटिल
हमले के दौरान सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 193926