जगतार हवारा को 10 दिन की पैरोल! CM मान ने गवर्नर के सामने रखा बड़ा प्रस्ताव
फिरोजपुर में जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों सरकारी इमारतों को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सेशन जज की ईमेल पर आया धमकी भरा संदेश
जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस की टीमें कचहरी परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके चलते अदालतों का कामकाज भी प्रभावित रहने की संभावना है।
नगर कौंसिल को भी ईमेल से मिली धमकी
फिरोजपुर नगर कौंसिल की इमारत को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद नगर कौंसिल की बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया और पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में दोपहर 3 बजे तक नगर कौंसिल की इमारत को उड़ाने की बात कही गई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बिल्डिंग की गहन तलाशी शुरू कर दी।
सीमावर्ती जिला होने के कारण सुरक्षा बढ़ाई
फिरोजपुर सीमावर्ती जिला होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही हैं। दोनों स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए जांच की जा रही है। लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये ईमेल किसने भेजे हैं। पुलिस तकनीकी जांच के साथ पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल दोनों इमारतों में तलाशी अभियान जारी है।





Comments
No comments yet.