Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में दो भाइयों पर अचानक बरसीं गोलियां, 24 साल के युवक ने मौके पर तोड़ा दम

कपूरथला में बाइक पर जा रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायरिंग में 24 वर्षीय युवक की मौत
मृतक की पहचान 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, उसका छोटा भाई हर्षदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर्षदीप का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। मौके पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी जल्द
डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235280

Share this Post