ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਨੁਰਾਧਾ ਬੰਗਾ MBBS ਫੀਸਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ।
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर आ रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। धउवा गांव के पास बस के अगले हिस्से से धुआं निकलते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बस को सड़क किनारे रोक दिया।
ड्राइवर ने से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला
बस रुकते ही ड्राइवर ने बिना समय गंवाए दरवाजे खोल दिए और बच्चों को एक-एक करके बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया। आग तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता के चलते सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान किसी भी बच्चे या स्कूल स्टाफ को चोट नहीं आई।
पिथला से जैसलमेर जा रही थी स्कूल बस
जानकारी के अनुसार, एसएम पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह पिथला से बच्चों को लेकर जैसलमेर शहर की ओर रवाना हुई थी। बस में एक दर्जन से अधिक छात्र मौजूद थे। धउवा गांव के पास पहुंचते ही बस के आगे के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में धुआं बढ़ गया और बस के अगले हिस्से में आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
ग्रामीणों और राहगीरों ने भी बच्चों की मदद की
आग लगने के बाद बस में सवार बच्चों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक के साथ आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने भी तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। सभी बच्चों को बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरे वाहनों की मदद से स्कूल और फिर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
कुछ ही देर में जलकर खाक हुई बस
बस में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते सभी बच्चों को बस से बाहर निकाल लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।





Comments
No comments yet.