Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

तरनतारन थाने में युवती की मौत से हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही।

बाथरूम में चुन्नी से लगाया फंदा
पुलिस के मुताबिक, राजबीर कौर को लेडी कांस्टेबल बाथरूम लेकर गई थी। इसी दौरान युवती ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थाने में हवालात नहीं होने के कारण युवती को लेडी कांस्टेबल की निगरानी में एक बाहरी कमरे में रखा गया था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा- टॉर्चर नहीं किया गया
पुलिस का कहना है कि युवती को किसी भी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया था। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच के दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, राजबीर कौर के परिजनों ने पुलिस पर युवती को गलत तरीके से मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवती के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा, जिसके बाद मौत से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235279

Share this Post