Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण , जानें किन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

12 अगस्त यानि बुधवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 1 बजकर 27 मिनट तक इसका प्रभाव रहेगा। क्योंकि भारत में ग्रहण के समय रात होगी तो इसका भारत पर कोई असर नहीं दिखेगा।

सूतक भी नहीं लगेगा
भारत में इसका सूतक काल लागू नहीं होगा और धार्मिक गतिविधियों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और पूजा-पाठ, खान-पान व दैनिक दिनचर्या सामान्य रूप से जारी रहेगी। सूतक काल के नियम (जो ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होते हैं) पूरी तरह से निष्प्रभावी रहेंगे।

इन देशों में दिखेगा असर
12 अगस्त को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसके साथ ही यूरोप के अधिकांश देशों, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों और अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी भागों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235279

Share this Post