Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के अर्बन एस्टेट में मचा हड़कंप, तेज रफ्तार कार शोरूम में जा घुसी

जालंधर शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात तेज रफ्तार आई-20 कार बेकाबू होकर एक शोरूम में जा घुसी। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कार में सवार थे दो बुजुर्ग, मामूली चोटें आईं
हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद शोरूम के अंदर और बाहर कांच ही कांच बिखरा नजर आया। शोरूम में रखा अन्य सामान भी टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय शोरूम बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस वक्त शोरूम खुला होता या कोई कर्मचारी अंदर मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से शोरूम से बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान कार चालक ने शोरूम मालिक को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235279

Share this Post