Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत-पाक सीमा पर फिर तनाव! ड्रोन मूवमेंट से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC से सटे सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

सुरक्षा बल अलर्ट, SOP लागू
ड्रोन की हरकतें सामने आने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा से जुड़े सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीमा से सटे अग्रिम इलाकों में कम से कम पांच ड्रोन की गतिविधियां नोट की गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया।

हथियार गिराने की आशंका, सर्च ऑपरेशन शुरू
ड्रोन की संदिग्ध मौजूदगी को देखते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इन ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने की कोशिश की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसे ड्रोन
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा गया। ये ड्रोन कुछ समय तक संवेदनशील इलाकों में मंडराते रहे और फिर वापस पाकिस्तान की ओर लौट गए। इसके बाद आसपास की चौकियों को अलर्ट कर दिया गया और संदिग्ध इलाकों में सघन तलाशी शुरू की गई।

नौशहरा सेक्टर में फायरिंग
रिपोर्ट के अनुसार, राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में रविवार शाम एक ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और सीमा पर निगरानी को और कड़ा कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268735

Share this Post