Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा में सड़क हादसे में मोहाली के 22 साल के युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कनाडा के ओंटारियो में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के मोहाली के रहने वाले 22 साल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान चौहान के रूप में हुई है। यह हादसा 5 जनवरी को ओंटारियो के हाईवे-401 पर क्रामेह टाउनशिप के पास हुआ। हादसे के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है और ओंटारियो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्त के साथ जा रहा था
ओंटारियो पुलिस के मुताबिक अरमान अपने एक दोस्त के साथ मॉन्ट्रियल से टोरंटो की ओर जा रहा था। हालांकि, हादसे के वक्त उसके पैदल होने की जानकारी सामने आई है। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि व्यस्त हाईवे पर वह किन परिस्थितियों में पैदल पहुंचा। इसी बिंदु को लेकर जांच एजेंसियां गहन पड़ताल कर रही हैं।

माता-पिता का इकलौता बेटा था अरमान
हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अरमान की मौत हो चुकी थी। इस दुखद खबर के बाद लालड़ू मंडी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अरमान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया हुआ था।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे की वेस्ट लेन में एक कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को मीडियन के पास एक कार खड़ी मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अरमान की मौत उसी कार की टक्कर से हुई या किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और डैशकैम फुटेज की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261689

Share this Post