Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसा, ट्रक की साइड से टकराई कार, बीच सड़क मचा हंगामा; Video

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लम्मा पिंड चौक के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार एक ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

टक्कर के बाद चालकों के बीच हुआ हंगामा
हादसे के बाद कार चालक और ट्रक चालक के बीच मौके पर ही कहासुनी और हंगामा हो गया। सड़क के बीच कार फंस जाने के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख राहगीरों ने थाना रामामंडी पुलिस को इसकी सूचना दी।

कार चालक ने ट्रक पर लगाया साइड मारने का आरोप
अमृतसर निवासी कार चालक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से खन्ना जा रहा था। जैसे ही वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक साइड मार दी। इससे उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार डिवाइडर के बीच फंस गई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर ट्रैफिक को क्लियर करवाया। जिसके बाद दोबारा हाईवे पर गाड़ियां चलनी शुरू हुईं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260022

Share this Post