Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
पंजाब सरकार ने लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे कर्मचारियों पर एक्शन लिया है। सरकार ने आबकारी एवं कर विभाग 4 कर्मचारियों को डिसमिस कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों पर एक साल से ज्यादा उपस्थित न होने पर डीम्ड इस्तीफा नियम’ लागू हुआ है। स्टेट टैक्स कमिश्नर जतिंदर जोरवाल की तरफ से यह एक्शन लिया गया है।
3 इंस्पेक्टर और एक क्लर्क डिसमिस
जतिंदर जोरवाल ने यह कार्रवाई 3 इंस्पेक्टरों और एक क्लर्क पर की है। जांच में सामने आया कि एक इंस्पेक्टर 15 मार्च 2023 से जालंधर-2 में, दूसरा 24 जून 2023 से निलंबन के बावजूद और रोपड़ रेंज का एक इंस्पेक्टर 29 मई 2021 से एक्स-इंडिया छुट्टी समाप्त होने के बाद गैरहाजिर थे।
लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी
चीमा ने कहा कि जनसेवा में उपस्थिति और जिम्मेदारी जरूरी है। हमारी सरकार अनुशासनहीनता एवं ड्यूटी में लापरवाही के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति बनाए रखती है। सरकार पंजाब के नागरिकों के लिए एक पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




Comments
No comments yet.