Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में तड़के शराब के ठेके में लगी भीषण आग, अंदर सो रहा सेल्समैन बाल-बाल बचा; देखो Video

जालंधर के प्रताप बाग इलाके में देर रात करीब साढ़े तीन बजे शराब के एक ठेके में अचानक भीषण आग लग गई। ठेके में रखी शराब के आग पकड़ते ही लपटें तेज हो गईं और सड़क के दूसरी ओर तक दिखाई देने लगीं। आग की गर्मी से शराब की बोतलें फटने लगीं, जिनकी तेज आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ठेके के अंदर सो रहा था सेल्समैन
आग लगने के समय ठेके के अंदर सेल्समैन सचिन सो रहा था। सचिन ने बताया कि उसे अचानक दम घुटने जैसा महसूस हुआ और गर्मी बढ़ने लगी। जब उसने आंख खोली तो ठेके के एक कोने में हल्की आग और धुआं दिखाई दिया। हालात को भांपते हुए उसने तुरंत शटर खोला और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में पूरा ठेका आग की चपेट में आ गया।

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही ठेके के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ठेके के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सेल्समैन सचिन और अन्य कर्मचारी कपिल राणा ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है। उनका कहना है कि ठेके में बाहर से बिजली का कनेक्शन आ रहा था और उसी दौरान तारों में स्पार्किंग होने की आशंका है। ठेके के अंदर बिजली से चलने वाला कोई उपकरण नहीं था, केवल बल्ब लगा हुआ था। घटना के बाद बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा
आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि नुकसान का आकलन और विस्तृत जांच अभी जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258109

Share this Post