Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में हाईकोर्ट के पूर्व एडिनशनल एडवोकेट जनरल की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर में बंधा मिला नौकर, उड़े होश!

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण गोयल के घर में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। कृष्ण कुमार की पत्नी अशोक गोयल की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने न केवल उनका गला घोंटकर जान ली, बल्कि घर के अंदर रखे कीमती गहने और भारी नकदी लेकर भी फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नौकरानी ने देखा खौफनाक मंजर 
इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह नौकरानी हमेशा की तरह घर पर काम करने के लिए पहुंची। घर के अंदर दाखिल होते ही उसके होश उड़ गए क्योंकि अशोक गोयल का शव जमीन पर बेसुध पड़ा था। वहीं घर का एक अन्य नौकर भी वहीं मौजूद था, जिसे बदमाशों ने रस्सी से कुर्सी के साथ बांधा हुआ था। नौकरानी ने बिना देरी किए तुरंत शोर मचाया और स्थानीय पुलिस को इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना दी।

पुलिस की जांच और नौकर पर गहराता शक
 सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो संदिग्ध बदमाश घर में दाखिल होते और निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फिलहाल मौके पर बंधे मिले नौकर के बयानों की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस को नौकर की भूमिका पर संदेह है, क्योंकि वारदात के तरीके और नौकर के बंधे होने की स्थिति में कुछ विरोधाभास नजर आ रहे हैं।

बेटी से मिलने विदेश गए थे पूर्व एडवोकेट 
जिस वक्त इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल घर पर मौजूद नहीं थे। वह इन दिनों अपनी बेटी से मिलने के लिए ओमान गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और नौकर ही मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौट रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261692

Share this Post