Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिनदहाड़े लूट से दहला जालंधर, फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 2 लाख छीने

जालंधर के फिल्लौर इलाके में बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक पर हमला कर 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इस वारदात में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान अंकुश के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बैंक बंद होने के कारण नहीं जमा हो पाए थे पैसे
पीड़ित अंकुश ने बताया कि वह जालंधर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। वह अपने साथी लवप्रीत के साथ कंपनी की नकदी लेकर जा रहा था। बैंक बंद होने के कारण वह पैसे जमा नहीं कर पाया और वापस लौट रहा था। इसी दौरान नूरमहल रोड के पास 5 से 6 बदमाशों ने उसकी कार को घेर लिया।

कार को घेरकर किया हमला, बैग लेकर फरार
अंकुश के अनुसार बदमाशों ने कार पर हमला किया और मारपीट के बाद 2 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। हमले में वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, मामला संदिग्ध बताया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260023

Share this Post