Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तानी सेना ने पंजाबी युवक को पकड़ा, चला गया था बॉर्डर पार

पंजाब के जालंधर का रहने वाला एक युवक अचानक पाकिस्तान पहुंच गया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पाक रेंजर्स की ओर से युवक की हथकड़ी लगी तस्वीर भी जारी की गई। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से घर से गायब था, जिसको लेकर उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

कपूरथला जेल से जमानत पर आया था बाहर
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक कुछ दिन पहले ही कपूरथला जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उस पर झगड़े से जुड़ा एक मामला दर्ज था। घर से अचानक गायब होने के बाद परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। अब उसके पाकिस्तान में पकड़े जाने की सूचना सामने आई है।

गश्त के दौरान सीमा में मिला युवक
जानकारी के मुताबिक जालंधर के शाहकोट इलाके का रहने वाला युवक शरणदीप सिंह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तानी पंजाब के जिला कसूर पहुंच गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे कसूर जिले के सीमावर्ती गांव सहजरा इलाके में गश्त के दौरान पकड़ा। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पाक पुलिस के हवाले, पूछताछ जारी
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने युवक को कानूनी कार्रवाई के लिए गंडा सिंह पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। फिलहाल पाकिस्तानी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि युवक ने सीमा क्यों पार की। यह घटना गलती से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस पर पूछताछ जारी है। पाकिस्तानी पुलिस जासूसी और तस्करी दोनों एंगल से युवक से सवाल कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234235

Share this Post