Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिक्षा विभाग ने किया बड़ा ऐलान, 15 जनवरी तक स्कूलों रहेंगी छुट्टियां

कड़ाके की ठंड और घनी धुंध को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सरकार का कहना है कि लगातार गिरते तापमान और खराब मौसम के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

धुंध और ठंड के कारण बढ़ रहे हादसे
पिछले कुछ दिनों से ठंड और घने कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। ऐसे हालात में लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो सप्ताह की छुट्टियां घोषित की हैं, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बच्चों को बचाया जा सके।

मौसम विभाग का अलर्ट, ठंड और बढ़ेगी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सड़कों पर सफर करते समय वाहन चालकों को लाइट और हॉर्न का सही इस्तेमाल करने को कहा गया है।

छुट्टियों से बच्चों और अभिभावकों में खुशी
सरकार के इस फैसले से बच्चों और अभिभावकों में राहत और खुशी का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि इस फैसले से बच्चों की सेहत और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234235

Share this Post