Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में स्कूली लड़कों की लड़ाई में फायरिंग, एक स्टूडेंट को लगी गोली

अमृतसर के लोहारका रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प के दौरान सरेआम गोलियां चलाई गईं, जिसमें अर्शदीप सिंह नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे तुरंत उपचार के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब पुलिस जांच का मुख्य हिस्सा बन गई है।

पुरानी रंजिश और स्कूल का झगड़ा बना गोलीबारी की वजह
पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे स्कूल में हुए पुराने विवाद को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों के अनुसार, हरमिंदर सिंह नामक एक छात्र का स्कूल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते हरमिंदर अपने साथ करीब छह अन्य बाहरी साथियों को लेकर पहुंचा और हमला कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब अर्शदीप अपनी जान बचाकर गाड़ी में बैठकर वहां से निकलने लगा, तब भी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह जख्मी हो गया।

11वीं और 12वीं के छात्रों के बीच हुआ था विवाद: पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद अमृतसर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अमृतसर के एसीपी शिवरेला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद की जड़ 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच हुआ आपसी झगड़ा था।

इसी विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और मौके पर कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस इस समय पीड़ित के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261691

Share this Post