Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह केपी के पुत्र रिची केपी के निधन पर प्रकट किया शोक ।

सुनील जाखड़ ने रिची केपी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति 

 

जालंधर 20 सितंबर (सोनू ) : आजभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह केपी के पुत्र रिची केपी के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने महेंद्र सिंह केपी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

सुनील जाखड़ ने रिची केपी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रिची केपी की असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है।

इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ,  पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पूर्व विधायक अविनाश चंद्र,प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी,उपस्थित थे

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234016

Share this Post