Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंचतत्व में विलीन हुए Richie KP, बेटे को अग्नि देते रो पड़े केपी

जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने और रिची के अंतिम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। दुखद घटना में बेटे को पंचतत्वों में विलीन होता देख केपी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। श्मशानघाट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालियां, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पंजाबी गायक राज जुझार सहित कई नेता पहुंचे।

एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख - चन्नी
सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह सबसे दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े। कुछ माह पहले केपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके वह अभी पूरी तरह से उभर नहीं पाए थे कि अब उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद चन्नी ने वाहेगुरु के आगे रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अपील की है।

बेटे को कंधा देना बाप लिए सबसे मुश्किल- राज जुझार
वहीं राज जुझार ने कहा कि इस दुखद घटना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। एक पिता के लिए जवान बेटे को कंधा देना बहुत मुश्किल होता है। केपी परिवार के साथ उनके 25 सालों से रिलेशन रहे है। आज केपी के साथ सभी राजनीतिक नेता दुख सांझा करने पहुंचे। रिची अक्सर परिवार के साथ व्यस्त रहता था और वह काम के साथ परिवार में ही अपना समय व्यतीत करता था। राज जुझार ने परमात्मा से रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को बल देने की अरदास की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218621

Share this Post